कौशाम्बी,
दबंगों के खौफ से परेशान युवक फांसी के फंदे पर झूला,युवक की मौत,पुलिस जांच ने जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में युवक ने दबंगों के खौफ से फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के फकीर बख्श का पुरवा गांव की है जहा के महताब अली (19),पुत्र नन्हे का फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है,महताब ने गांव के दबंगों के खौफ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है,महताब अपने परिवार से अलग रहता था,मृतक के पिता नन्हे का आरोप है कि गांव के गुड्डू कोरी पुत्र स्व.परागे का 1 एक माह पहले बच्चो को लेकर कंचे खेलने कि वजह से आपस में विवाद हुआ था, जिसके बाद महताब ने गुड्डू कोरी से हाथ जोड़कर माफी भी मांगा था, लेकिन गुड्डू नही माना और वह थाने जाकर अप्लीकेशन देकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया।
बार बार समझौते को लेकर महताब से 60000 ₹ की मांग कर रहा था। रविवार को सुबह फिर गुड्डू ने महताब को धमकाया था,जिससे परेशान होकर देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।








