धान कूटने गए दिव्यांग को दबंगों ने पीटा,आक्रोशित लोगो ने थाने पर किया हंगामा,

कौशाम्बी,

धान कूटने गए दिव्यांग को दबंगों ने पीटा,आक्रोशित लोगो ने थाने पर किया हंगामा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में ट्रैक्टर में लगी मशीन लेकर धान कूटने गए दिव्यांग को दबंगों ने पीट दिया।दिव्यांग की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोखराज थाना पर पहुंचकर हंगामा किया।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के असवा गांव का है जहा दरवेशपुर गांव का श्रीकुमार दिव्यांग है और वह ट्रैक्टर में मशीन लगाकर धान कूटने का काम करता है,श्री कुमार अंसवा गांव मे ट्रैक्टर से धान कूटने गया था ,वहीं दो युवको ने गांव मे धान कूट रहे दिव्यांग को जम कर पीटा व गाली देते हुये जाति सूचक शब्दो का प्रयोग किया।घटना से आक्रोशित लोगों ने कोखराज थाने पर पहुंच हंगामा किया और पुलिस से शिकायत की।शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor