उत्तर प्रदेश,
ऐसा क्या हुआ जब युवक ने अपनी नवविवाहिता गर्भवती पत्नी का गला घोंटा और शव को बोरी में भरकर हो गया फरार,
यूपी के बरेली में युवक ने मामूली विवाद के दौरान अपनी नवविहाहिता पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर स्टोर में छिपा दिया और फरार हो गया, मृतक विवाहिता गर्भवती थी।इसकी इसी साल शादी हुई थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई।
घटना बरेली के फतेहगंज कस्बे अंसारी मोहल्ले की है जहा मंगलवार की शाम लगभग चार बजे रिजवान और उसकी पत्नी जैनब के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया,बात बात में रिजवान ने जैनब का उसी के दुपट्टे से गला घोट दिया, जिससे जैनब की मौत हो गई। जैनब का मायका भी अंसारी मोहल्ले में ही है। आठ महीने पहले ही रिजवान से उसकी शादी हुई थी। रिजवान फर्नीचर का काम करता है।
पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त रिजवान की मां बकरियों के लिए चारा लेने गई थीं और 11 साल की बहन बाहर थी। रिजवान के पिता बिलाल भी किसी काम से बाहर गए थे। उसी दौरान रिजवान और जैनब के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रिजवान ने जैनब की पिटाई की और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर गैलरी के ऊपर बने स्टोर में छिपाकर फरार हो गया।पिता बिलाल घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
उन्होंने डायल 112 पर फोन किया तो कुछ ही देर में सीओ मीरगंज राजकुमार मिश्र और इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। मृतका के गले पर दबाव के निशान मिले हैं। मामले में मृतका के पिता शब्बीर अहमद ने उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।








