कौशाम्बी,
तालाब में उतराती मिली हजारों मछलियां,तालाब में जहरीला पदार्थ डालने का आरोप,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मछली के तालाब में तालाब में जहरीला पदार्थ डालने से हजारों मछलियां की मौत हो गई, तालाब की सारी मछलियां मर गई,सुबह तालाब में हजारों मछलियां उतराती हुई मछली पालक ने देखा तो हड़कंप मच गया,मछली पालक को लाखो का नुकसान हुआ है,मछली पालक ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

मामला चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव का है जहा के जय प्रकाश पुत्र गुलाब ने तालाब में मछलियां पाल रखी है ,सुबह जय प्रकाश तालाब पर पहुंचे तो तालाब की सारी मछलियां उतराती हुई मिली,मछलियों के मरने से मछली पालक को लगभग 4-5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
मछली पालक जय प्रकाश ने बताया की किसी ने तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया है,जिससे तालाब की सारी मछलियां मर गई है,जिससे उसे 4-5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।मछली पालक ने प्रशासन से आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मदद की गुहार लगाई है।








