निरकुंडी आश्रम में स्थापित माता भगवती की मूर्ति से एक करोड़ से अधिक कीमत के जेवरात चोरी होने से हड़कंप

कौशाम्बी,

निरकुंडी आश्रम में स्थापित माता भगवती की मूर्ति से एक करोड़ से अधिक कीमत के जेवरात चोरी होने से हड़कंप,

यूपी के कौशाम्बी जिले में निरकुंडी आश्रम में स्थापित माता भगवती की मूर्ति से एक करोड़ से अधिक कीमत के जेवरात चोरी होने से हड़कंप मच गया,आश्रम के अध्यक्ष ने पिपरी थाना पुलिस और धूमनगंज थाना पुलिस सहित चायल एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है,पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चायल तहसील के भोपतपुर उपरहार, करेंहदा(तारापुर) में ममता देवी चैरिटेबुल ट्रस्ट ने निरकुंडी आश्रम खोल रखा है। इस आश्रम के अध्यक्ष रामकुमार पुत्र सूरज ने चायल एसडीएम मनीष कुमार यादव को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके आश्रम में चोरी हो गई। इस आश्रम में मां भगवती की प्रतिमा है। उनकी प्रतिमा में एक करोड़ पांच लाख रुपये कीमत का हीरे का जेवरात था। चोर मंदिर में घुसकर हीरे का हार के अलावा आठ हजार रुपया नगद और एक मोबाइल चुरा ले गए हैं।

जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत धूमनगंज व पिपरी थाना पुलिस में दी है। यह आश्रम दोनों थानों के बार्डर पर स्थित है, लेकिन किसी भी थाने की पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसडीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम सुजीत कुमार को शिकायती पत्र भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले से सीओ चायल श्यामकांत को अवगत कराया है। सीओ ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है। चोरी कैसे हुई, घटनास्थल किस थाना का है, इसकी वह पड़ताल करा रहे हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor