उत्तर प्रदेश,
चैरिटी शो में सनी लियोनी सहित कई सेलिब्रेटी के आने का सब्जबाग दिखाकर फर्जीवाड़ा,लाखो के टिकट बेचकर आयोजक फरार,
यूपी की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चैरिटी शो आयोजन के नाम पर लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है, आयोजकों पर 20 नवंबर को चैरिटी शो का दावा कर उसमें टाइगर श्रॉफ, सनी लियोनी समेत कई बॉलिवुड सेलिब्रिटी के आने की बात कहने और लाखों रुपये के टिकट बेचने का आरोप लगा है।आरोप है कि आयोजन से तीन-चार दिन पहले ही सभी फरार हो गए,जब आयोजकों का कुछ पता नहीं चला तो इकाना स्टेडियम में हाउस कीपिंग का काम करने वाले रणदीप सिंह भाटिया ने शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है,पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रणदीप की शिकायत पर पुलिस ने लाइफ चैरिटी म्यूजिकल कंसर्ट और सुविधा फाउंडेशन के डायरेक्टर विराज, अरविंद त्रिवेदी, श्वेता त्रिवेदी, जयंती भाई, देरावली भाई और मौलिक और सुविधा फाउंडेशन के डायरेक्टर समीर शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।








