कौशाम्बी,
पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान,परिवार में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी के थाना सराय अकिल क्षेत्र के रक्सराई गांव में देर रात रकसराई गांव में घर से तंग आकर युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जैसे ही परिवार वालों को सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विक्रम गुप्ता पुत्र स्वर्गीय नवरंगी लाल गुप्ता उम्र 16 वर्ष जो खेती बारी करके परिवार का भरण पोषण करता था, आसपास के लोगों का कहना था मां और बहन की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वही घर में किसी बात को लेकर नाराज हो कर युवक ने बीती 11 बजे रात को फांसी के फंदे से लटक कर युवक ने आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिवार वालों को पता चला तो परिवार में कोहराम स मच गया पिता की भी मृत्यु करीब 15 साल पहले हो गई है ।वह घर में युवक का बाबा साथ रहता है गांव के लोगों ने बताया कि बाबा से ही कुछ कहासुनी को लेकर नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे तत्काल थाना सराय अकिल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह व उपनिरीक्षक अमित कुमार पटेल ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गए हैं।








