गुटखा के बहाने 10 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने छेड़खानी का मामला किया दर्ज

कौशाम्बी,

गुटखा के बहाने 10 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने छेड़खानी का मामला किया दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गुटखा देने के बहाने से बुलाकर दस साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है,पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है,और अभी तक आरोपी के अरेस्ट भी नही किया है जिससे परिजनों में आक्रोश है।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र की है जहा एक दस साल की मासूम के साथ पड़ोस के युवक ने गुटखा देने के बहाने तालाब के किनारे झाड़ियों में लेजाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है,पीड़िता के पिता ने जब अपनी बेटी को काफी समय तक नही देखा तो खोजने लगा,काफी देर के बाद उसकी बेटी बदहवास हालत में मिली तो उसने घटना की जानकारी की,जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की।पीड़िता के पिता एक आरोप है कि एसआई ने उससे अपने मनमाफिक तहरीर लिखवाई और छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।जिसको लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।

वही इस मामले में एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि सैनी कोतवाली में एक मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है,जांच के बाद कार्यवाई की जायेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor