रिश्तो का कत्ल,बेटे ने अपनी सौतेली मां को ही बना डाला अपनी हवस का शिकार,महिला की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश,

रिश्तो का कत्ल,बेटे ने अपनी सौतेली मां को ही बना डाला अपनी हवस का शिकार,महिला की हालत नाजुक,

यूपी के बांदा जिले में बेटे ने रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना को अंजाम देते हुए अपनी सौतेली मां को ही हवस का शिकार बना डाला। विरोध करने पर मां को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बेटी ने मां को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 40 वर्षीय पीड़िता घर पर अकेली थी,तभी आरोपी युवक पहुंचा और सौतेली मां के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे मार पीट कर घायल कर दिया और फरार हो गया।पड़ोसियों ने अतर्रा में ससुराल में रह रही महिला की बेटी को घटना की जानकारी दी,उसने रात में ही पहुंचकर अपनी घायल मां को अतर्रा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

बेटी की शिकायत पर पुलिस ने रेप सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी सौतेले बेटे की तलाश शुरू कर दी है।बताया जाता है कि महिला के पति ने दो शादियां की है। पीड़िता के दो बेटे हैं। जो बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है जो अपने अपने ससुराल में रहती हैं। जबकि महिला अपने पति से अलग रहती है, लेकिन पति और पत्नी के घर आसपास बने हैं।शनिवार को जब घर में कोई नहीं था तब दूसरी पत्नी के पुत्र ने इस घटना को अंजाम दिया। इस बारे में अतर्रा थानाध्यक्ष अनूप दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं। जो लगातार दबिश दे रही हैं, जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor