क्या हुआ जब युवक ने बकरी के साथ किया दुष्कर्म,शिकायत पर बेटी के साथ दुष्कर्म की दी धमकी

कौशाम्बी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में हवस के अंधे एक युवक ने हैवानियत की सारे हदे पार कर दी है,युवक ने पड़ोस में घर के बाहर बंधी हुई बकरी को ले जाकर बकरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है,पड़ोस की एक युवती ने युवक के इस दुष्कृत्य को देख लिया और घर पर जाकर सूचना दी।बकरी की मालकिन ने जब इसकी शिकायत युवक के घर पर जाकर की तो युवक ने महिला से गाली गलौज की और धमकी दी कि अभी बकरी के साथ किया है,कही शिकायत किया तो तेरी बेटी के साथ करूंगा।महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहा एक हवस में अंधे युवक ने एक बकरी के साथ हैवानियत की है,युवक ने बकरी के साथ दुष्कर्म किया है,बकरी की हालत दुष्कर्म के बाद नाजुक बनी हुई है,महिला की शिकायत पर युवक ने उसे खुद ही उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी भी दी है।महिला ने इसकी लिखित शिकायत सराय अकिल थाना पुलिस से की है,पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नही किया है,जिससे लोगो में आक्रोश है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor