यूपी के कौशाम्बी में शनिदेव की मूर्ति अज्ञात अराजकतत्वों ने की गायब,सुबह ग्रामीणों ने देखा तो मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी,

शनिदेव की मूर्ति अज्ञात अराजकतत्वों ने की गायब,सुबह ग्रामीणों ने देखा तो मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गांव के बाहर पेड़ के नीचे स्थापित शनिदेव की मूर्ति अज्ञात अराजकतत्वों ने गायब कर दी,सुबह ग्रामीणों ने शनिदेव के मूर्ति को गायब देखा तो हड़कंप मच गया,मूर्ति गायब होने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर का है जहा वार्ड नंबर 09 में एक पेड़ के नीचे शनिदेव की मूर्ति को गांव के ही विष्णु साहू ने स्थापित कराई थी,ग्रामीणों प्रत्येक शनिवार को मूर्ति की पूजा आदि करते थे,इस शनिवार को भी लोगो ने पूजा की थी।

लेकिन रविवार की रात में किसी अज्ञात अराजकतत्वों ने शनिदेव की मूर्ति को गायब कर दिया,सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने मूर्ति गायब देखा तो हड़कंप मच गया,मूर्ति गायब होने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो भीड़ जमा हो गई,ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor