कौशाम्बी,
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास,शिकायत के बावजूद पुलिस ने नही किया मामला दर्ज,एसपी से शिकायत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया है,परिजनो का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की,जिसके बाद पीड़ित परिजनो ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला महेवघाट थाना क्षेत्र का है जहा की ममता देवी पत्नी रामगोपाल ने एसपी से शिकायत कर बताया कि उनकी नाबालिग लड़की उम्र करीब 12 वर्ष -21/03/2024 को अपनी छत पर लेटी थी। वह नीचे दुकान पर थी तभी उनकी पुत्री की कराहने की आवाज सुनाई पड़ी तब उन्होंने छत की तरफ गयी तो देखा कि रामकेश पुत्र हरी लाल उनकी पुत्री का मुह दबाकर उसके ऊपर लेटा हुआ है।
जैसे ही वह उसके नजदीक पहुँची तो आरोपी रामकेश दीवाल पकड़कर नीचे उतर गया। उन्होंने जब पुत्री से पूछा तब उसने बताया कि वह गलत काम करने की नीयत से मेरे ऊपर लेटा था, वह उसी वक्त रात करीब 10:00 बजे पुत्री के साथ थाने पहुँची और थाने में लिखित शिकायत किया परन्तु पुलिस वालो ने आश्वासन देकर वापस कर दिया।
घर वापस आकर दूसरे दिन जब रामकेश के घर उलाहना देने गयी तब उसका साथी सूरज पुत्र गुलटा ने उसको व उसकी पुत्री को गाली-गलौज किया, शिकायत के बाद भी आज तक मामले में थाने से कोई कार्यवाही नहीं हुई उल्टा सुलह का दबाव बनाया जा रहा है।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।








