कौशाम्बी,
चोरों ने घर के पीछे सेंध काटकर की चोरी,60 हज़ार नगदी सहित 10 लाख के गहने चोरी,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बेखौफ चोरों ने पुलिस की सुरक्षा गस्त की पोल खोल कर रख दी है,पुलिस की रात भर वाली गस्त के बावजूद चोर चोरी करने का समय और तरीका खोज ही ले रहे है।
ताजा मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर 7 का है जहा के राम आसरे पुत्र राम औतार के घर पर देर रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखो की नगड़ी समेत लगभग दस लाख के गहने चोरी कर लिए है,सुबह लोगो ने घर के पीछे सेंधमारी देखी तो हड़कंप मच गया,चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है








