सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का शत – प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम,प्रिंसिपल ने छात्र छात्राओं को दी बधाई

कौशाम्बी,

सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का शत – प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम,प्रिंसिपल ने छात्र छात्राओं को दी बधाई,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सेंट फ्रांसिस स्कूल की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षा-परिणाम शत प्रतिशत रहा। सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रिंसिपल जेराल्ड डिसूजा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की इंटरमीडिएट टॉप 10 बच्चों की सूची में अनुज सिंह 95.4%, दीप शिखा यादव 94.8%, श्रेया 93.4%, मोहित यादव 93.4%, मनफ़ तारिक़ 92.6%, भूमिका सिंह 92%, शारिफ अदनान 91.6%, शिखर शांडिल्य 90.8%, अंकिता गुप्ता 88.8% एवं प्रगति बाला पाण्डेय ने 88.4% अंकों के साथ सफलता अर्जित की।

वही हाई स्कूल परीक्षा की टॉप 10 सूची में, अंशु 96.8%, आरुषि सिंह जनवार 92.4%, आर्यन केसरवानी 91%, श्लोक सिंह 90.2%, एरिश फातिमा 89.6%, हर्षित शर्मा 89.6%, आयुष कनौजिया 89.4%, अभिषेक सिंह 88.8%, वंशिका 87.6%, आंचल रस्तोगी 87%, एवं ऋषभ त्रिपाठी ने 87% अंकों के साथ सफलता अर्जित की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor