कौशाम्बी,
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हुई संपन्न,विजेताओं को किया गया सम्मानित,
यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को बीआरसी मंझनपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि एवं नवाचार की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अंक कम या अधिक आना महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि सीखते रहना और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाना सबसे आवश्यक है।उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार आगे बढ़ने एवं विज्ञान के क्षेत्र में नई खोज करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों से विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने पर उन्हें अंक प्रदान किए गए। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।
इस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में मंझनपुर विकासखंड के उ प्रा वि/ कंपोजिट विद्यालय से 145 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया और लिखित परीक्षा दी जिसमें लिखित परीक्षा में 25 छात्र छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण किया इसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ 5 बच्चों का चयन हुआ जिसमें कंपोजिट विद्यालय अगियौना के छात्र अजीत कुमार को प्रथम स्थान ,कंपोजिट विद्यालय अमीनपुर के छात्र उमेश कुमार को द्वितीय स्थान तथा कंपोजिट विद्यालय कुआंडीह की छात्रा दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।समस्त प्रतिभागी बच्चों को प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा स्टेशनरी किट और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन रजनी केसरवानी एआरपी विज्ञान की देखरेख में संपन्न कराया गया। जिसमें विपिन सिंह, बालचंद्र ,अजय सिंह, अनुराग श्रीवास्तव ,अनूप वर्मा,आशीष कुमार शुक्ला, रोहिणी ,रेखा मिथिलेश सहित कई अध्यापक भी उपस्थित रहे।