अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित

कौशाम्बी: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित,

यूपी के कौशाम्बी सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम-बेलहट, प्रयागराज में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों तथा कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अन्तर्गत पात्र बच्चों के लिए शैक्षिक सत्र-2026-27 के लिये कक्षा-06 में उपलब्ध कुल 160 सीट (80 बालक एवं 80 बालिकाएं) व कक्षा-09 में उपलब्ध कुल 61 सीट (30 बालक एवं 31 बालिकाएं) पर प्रवेश के लिए ऑफलाइन/ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है।

सीडीओ ने बताया है कि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों का वितरण प्रयागराज मण्डल के सभी जिलों के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सभी खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जनपदीय श्रम कार्यालयों तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक प्राप्त किए जा सकतें हैं। आवेदन पत्र पूर्ण रुप से भरने के उपरांत इन्ही कार्यालयों में जमा भी किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन upbocw.in के माध्यम से अथवा इन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये क्यू आर कोड स्कैन कर सफलतापूर्वक भर सकतें है। परीक्षा अवधि-02 घण्टे की होगी। प्रवेश परीक्षा अपराह्न 11ः00 से 01ः00 बजे तक। प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी और हिन्दी दोनां भाषाओं में आयोजित की जायेगी। दिव्यांग छात्रों के लिये 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा। विद्यालय में प्रवेश पूर्ण रूप से मेरिट के आधार पर किया जायेगा तथा किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में संबंधित जनपद के जिलाधिकारी का निर्णय मान्य होगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना एवं जानकारी के लिए कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, विकास भवन मंझनपुर कौशाम्बी एवं अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम-बेलहट, प्रयागराज के दूरभाष नम्बर प्रधानाचार्य-7408455664, प्रशासनिक अधिकारी, अ0आ0वि0-9602634182, 9621042143, 9415078027 एवं 7355416301 सम्पर्क किया जा सकता है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor