कौशाम्बी,
डीएम ने मोटीवेशन क्लास लेकर छात्रों को परीक्षाओं में सफलता के लिए दिये महत्वपूर्ण टिप्स,
यूपी के औशम्बी डीएम सुजीत कुमार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत महामाया राजकीय बालिका छात्रावास, मंझनपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित निःशुल्क कोचिंग में मोटीवेशन क्लास लेकर छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।
डीएम ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण टिप्स दियें कि किस प्रकार से तैयारी करें, ताकि सफलता प्राप्त हो सकें। उन्होंने प्रतियोगी छात्रों को यह भी विश्वास दिलाया कि जनपद में तैनात अन्य नवनियुक्त अधिकारियों को भी मोटीवेशन क्लास के लिए समय-समय पर भेजा जायेंगा, जिससे वे लोग अपने अनुभवों को आप लोगों से साझा कर सकें।








