डिजिटल संसाधनों के प्रयोग से बढ़ेगा बच्चों का शैक्षिक स्तर:BSA

कौशाम्बी,

डिजिटल संसाधनों के प्रयोग से बढ़ेगा बच्चों का शैक्षिक स्तर:BSA

यूपी के कौशाम्बी जिले में शनिवार को विकासखंड मंझनपुर के प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम हाल में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि BSA  ने कहा कि विकासखंड मंझनपुर उत्तर प्रदेश के सुपर 100 ब्लॉक में चयनित है। सभी 127 विद्यालयों को दिसंबर माह तक निपुण विद्यालय बनाना है। सभी प्रधानाध्यापकों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि 21वीं सदी डिजिटल क्रांति की सदी है। आज शिक्षा को भी डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। Embibe, आईआईटी गांधीनगर के डिजिटल कंटेंट, दीक्षा एवं रीड अलांग एप्प से शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों से कहा कि हम सबको मिलकर के विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हुए तकनीक में भी दर्ज करना है। उन्होंने कहा कि सभी सूचनाओं को समय से पोर्टल पर फीड करते रहे और एक बेहतर वातावरण में नौनिहालो को शिक्षा दे।
निपुण भारत मिशन के संबंध में उन्होंने कहा कि आप सब समर्पण व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने सभी स्टाफ के साथ मिलकर लगेंगे तो निपुण लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो जाएगा। कार्य बेहतर आनंद के साथ करें, इससे हमारे कार्य क्षमता बढ़ेगी।

ABSA मंझनपुर ने पूर्व निर्धारित एजेंडा बिंदु के अनुसार विद्यालयवार सभी विद्यालयों की समीक्षा की। निपुण बच्चों की संख्या, एमडीएम, निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर पर क्लासरूम ट्रांजैक्शन संबंधित डाटा, यू डायस पोर्टल पर छात्रों का पंजीकरण,वर्कबुक, संदर्शिका, निपुण तालिका आदि बिंदुओं पर एक-एक करके समीक्षा की। इन बिंदुओं पर टॉप 10 बॉटम 10 विद्यालयों का तुलनात्मक समीक्षा करते हुए टॉप 10 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की प्रस्तुतीकरण भी कराया। रैंकिंग में नीचे रहने वाले विद्यालयों को अपनी रैंकिंग सुधारने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।बैठक का संचालन ओम दत्त त्रिपाठी ने किया।इस मौके पर मायापति त्रिपाठी,अनूप वर्मा, अतुल प्रकाश प्रजापति,कृष्णकांत तिवारी ,विनोद श्रीवास्तव सहित सैकड़ों प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor