लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में कौशाम्बी लोकसभा (50) के लिए मतदान कल, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

कौशाम्बी,

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में कौशाम्बी लोकसभा (50) के लिए मतदान कल, पोलिंग पार्टियां हुई रवाना,

यूपी का कौशाम्बी लोकसभा में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है,जिसके लिए ओसा नवीन मंडी से आज पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई,प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी थी।

कौशाम्बी लोकसभा सीट पर पांच विधानसभाओं में कल मतदान होना है, कौशाम्बी की तीन विधानसभा सिराथू,चायल एवं मंझनपुर मतदान होगा,वही प्रतापगढ़ जिले की कुंडा एवं बाबागंज विधानसभा में भी मतदान होगा।

इस बार के चुनाव में 19 लाख 9 हजार 620 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।-जिसमे पुरुष मतदाता 10 लाख 12 हजार 892, महिला मतदाता 8 लाख 96 हजार 562 एवं 166 अन्य मतदाता हैं।

कौशाम्बी लोकसभा चुनाव में  कुल 1176 मतदान केंद्र एवं 1996 मतदेय स्थल हैं।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor