नगर निकाय चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन कौशाम्बी में 02 अध्यक्ष और 09 सदस्यो ने किया नामांकन,अब तक कुल 1360 नामांकन पत्र खरीदे गए

कौशाम्बी,

नगर निकाय चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन कौशाम्बी में 02 अध्यक्ष और 09 सदस्यो ने किया नामांकन,अब तक कुल 1360 नामांकन पत्र खरीदे गए,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है,नामांकन के तीसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष के लिए एक ने नामांकन दाखिल किया और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है ,वही सदस्य पद के लिए 09 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

मंझनपुर तहसील क्षेत्र के नगर पालिका मंझनपुर के लिए अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन दाखिल किया गया और अध्यक्ष पद के लिए अब तक 34 और सदस्य पद के लिए 229 नामांकन पत्र खरीदे गए है, करारी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक 20 और सदस्य पद के लिए 54 नामांकन पत्र खरीदे गए है,और सदस्य पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है।नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के अध्यक्ष पद के लिए अब तक 12 और सदस्य पद के लिए 119 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे है और सदस्य पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

चायल तहसील क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 29 और सदस्य पद के लिए 231 नामांकन पत्र खरीदे गए है,चायल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 21 और सदस्य पद के लिए 44 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं,वही चरवा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक 36 और सदस्य पद के लिए 120 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं,सराय अकिल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक 35 और सदस्य पद के लिए 50 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।

सिराथू तहसील क्षेत्र के सिराथू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 09 और सदस्य पद के लिए 66 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं,वही अझुवा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 26 और सदस्य पद के लिए 64 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।वही कड़ा धाम नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 31 और सदस्य पद के लिए 130 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor