BJP जिलाध्यक्ष सहित 3 लोगो पर चुनाव आचार संहिता सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

कौशाम्बी,

BJP जिलाध्यक्ष सहित 3 लोगो पर चुनाव आचार संहिता सहित कई धाराओं में मामला दर्ज,

भाजपा कौशाम्बी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित 3 लोगो पर चुनाव आचार संहिता का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।सिराथू से विधानसभा प्रत्याशी / डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव प्रचार के लिए गांव गांव में समर्थकों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी चुनाव प्रचार करने निकली थी।उन्होंने प्रत्याशी की फोटो लगे हुए कैलेंडर भी वितरित किये थे।मीडिया में खबरे चलने के बाद एफएसटी 2/मजिस्ट्रेट डॉक्टर अजय कुमार की शिकायत पर चुनाव आचार संहिता, कोविड नियमो के उल्लंघन, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कोखराज थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor