प्रेक्षकगणो ने मतदाताओं से वार्ता कर निर्भीकता के साथ मतदान करने हेतु किया प्रेरित

कौशाम्बी,

प्रेक्षकगणो ने मतदाताओं से वार्ता कर निर्भीकता के साथ मतदान करने हेतु किया प्रेरित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सा0 प्रेक्षक मंझनपुर पी0शंकर एवं पुलिस प्रेक्षक विनीत कुमार जैन द्वारा संयुक्त रूप से मतदेय स्थलो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्रेक्षकगणों द्वारा अति सम्वेदनशील मतदान केन्द्र-बरई बधवां व रसूलपुर सुकवारा एवं संवेदनशील मतदान केन्द्र-प्राथमिक विद्यालय करारी, इंटर कालेज करारी, कन्या विद्यालय करारी, प्राथमिक विद्यालय चेक हिंगुई, प्रा0 विद्यालय मुअज्जमपुर, प्रा0 विद्यालय रहीमपुर मौलानी तथा प्रा0 विद्यालय एदिलपुर सहित 16 अन्य मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया।


प्रेक्षकगणों द्वारा निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों एवं बूथों पर पायी गयी कमियों के तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही मा0 प्रेक्षकगणों द्वारा सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के मतदाताओं से वार्ता कर निर्भीकता के साथ मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor