मतदान बूथों पर प्लास्टिक के ग्लब्स पहनकर मतदाता दबाएंगे EVM की बटन

कौशाम्बी,

मतदान बूथों पर प्लास्टिक के ग्लब्स पहनकर मतदाता दबाएंगे EVM की बटन,

यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में कौशाम्बी जिले की 3 विधानसभा में 27 फरवर को चुनाव होगा, इस बार के चुनाव में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान बूथों पर मतदाता प्लास्टिक के ग्लब्स पहनकर EVM की बटन दबाएंगे। ACMO डॉक्टर हिन्द प्रकाश मणि ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के लिए प्लास्टिक के ग्लब्स उपलब्ध कराए जाएंगे,इसके अलावा सभी बूथों पर सेनेटाइजर,कर्मचारियों के लिए मास्क,लिक्विड शोप भी उपलब्ध कराए जाएंगे,मतदान करने वाले मतदाता को पहले कर्मचारी ग्लब्स पहनाएंगे फिर उन्हें EVM की बटन दबाने की इजाजत दी जाएगी।वही मतदान बूथों पर आशा बहुये सभी मतदाताओं का स्क्रीनिंग मशीन से तापमान भी नापेंगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor