कौशाम्बी,
पोस्टल बैलेट मतगणना कार्मिकों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण,
जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने पोस्टल बैलेट मतगणना के सम्बन्ध में कार्मिकों को विस्तृत जानकारी देते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मतगणना कार्मिक किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।इस अवसर पर सभी उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम, विनय कुमार गुप्ता एवं राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।









