कौशाम्बी,
जिले की तीन विधानसभा सीटो की मतगणना आज,तीनो विधानसभा के 41 प्रत्याशियों की किस्मत का आज होगा फैसला,कई दिग्गजों की प्रतिस्ठा लगी है दाव पर,
सिराथू विधानसभा से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य , सपा गठबंधन से पल्लवी पटेल,बसपा से मुंशब अली उस्मानी
मंझनपुर विधानसभा से सपा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज , भाजपा से वर्तमान भाजपा विधायक लाल बहादुर,बसपा से नीतू कन्नौजिया
चायल विधानसभा से सपा से पूजा पाल,वही बसपा से अतुल द्विवेदी और भाजपा अपना दल गठबंधन से नागेंद्र सिंह पटेल उम्मीदवार है।
कौशाम्बी जिले में 14-14 टेबल में वोटों की गिनती होगी। प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल लगाई गई है।
251 सिराथू विधानसभा में 432 बूथों के वोटों की गिनती 30 चक्र में होगी।
252 मंझनपुर विधानसभा में 477 बूथों के वोटों की गिनती 35 चक्र में होगी।
253 चायल में 420 बूथों की गिनती 30 चक्रों में होगी।
रिजर्व सहित 240 कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना स्थल पर लगाई गई है। मतगणना स्थल पर 2 कंपनी सीपीएमएफ एवं एक प्लाटून तैनात की गई है। मतगणना स्थल पर सिविल पुलिस भी तैनात की गई है।
कौशांबी में कुल वोटर की संख्या- 1182518
कुल उम्मीदवार- 41
– सिराथू – 18
– मंझनपुर – 8
– चायल – 15
कौशाम्बी जिले में कुल मतदान प्रतिशत – 59.73
सिराथू – 228105 (59.85)
मंझनपुर – 256273 (61.57)
चायल – 223076 (57.62)
कुल पड़े वोट- 707454
वोट देने वाली कुल महिला- 347444
वोट देने वाले कुल पुरूष- 360009








