कौशाम्बी: एस.एन कॉन्वेंट स्कूल में चल रही तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल में खिलाड़ियों ने बनाई जगह,
यूपी के कौशाम्बी जिले के एस.एन कान्वेंट स्कूल भरवारी में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक नौशाद अहमद ने सिक्का उछलकर किया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि यह विद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता है जिसमें क्रिकेट ,कबड्डी, खो-खो वॉलीबॉल सहित कई खेल आयोजित होंगे खेल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उन्होंने शुभकामनाएं दी । यह कार्यक्रम तीन दिवसीय है जो की तीन दिन तक चलेगा। कार्यक्रम के पहले दिन कबड्डी में ग्रीन हाउस टीम व रेड हाउस टीम जीत कर फाइनल में पहुंच गई।
खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बच्चों ने क्रिक्रेट फाइनल में पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें फाइनल मैच में ब्लू हाउस और रेड हाउस का मैच रहा,जिसमे रेड हाउस ने क्रिकेट मैच जीतकर विद्यालय इतिहास में पहली जीत दर्ज की। रेड हाउस क्रिकेट टीम के कप्तान नूर रज़ा ने जीत कर अपने रेड हाउस का श्रेय टीचर राम सर को दिया।
जिसमें विद्यालय के डायरेक्टर इनायत अहमद व मैनेजर नौशाद अहमद द्वारा विजेता दीम को ट्राफी व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया, विद्यालय मे कल खेल महोत्सव का अंतिम दिन होगा जिसमे कबड्डी, खो-खो का फाइनल मैच होगा।








