राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के अन्तर्गत 05 चालू कार्यों हेतु 23 करोड़ 60 लाख 42 हजार रूपये की धनराशि की गयी आवंटित

उत्तर प्रदेश,

राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के अन्तर्गत 05 चालू कार्यों हेतु 23 करोड़ 60 लाख 42 हजार रूपये की धनराशि की गयी आवंटित,

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण योजना के अन्तर्गत 05 चालू कार्यों हेतु रू0 23 करोड़ 60 लाख 42 हजार की धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

इन 05 चालू कार्यों में जनपद सीतापुर में सिधौली-अतरौली मार्ग (राज्य राजमार्ग मेंहदीघाट सण्डीला भटपुर मार्ग एस0एच0-137 के चौनेज 85.850-91.750) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य हेतु रू0 01 करोड़ 40 लाख, हमीरपुर में चिकासी से राठ तक बिलरायॉ-पनवाड़ी (राज्य मार्ग-21) के चैनेज 430.000 से 442.100 तक 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण एवं जनपद महोबा में बिलरायॉ-परवाड़ी मार्ग (राज्य मार्ग-21) के चैनेज 442.10 से 448.680 तक 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 03 करोड़ 12 लाख 52 हजार, बांदा में बिसण्डा ओरन पहाड़ी मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-133) के किमी0-1 से 23.700 तक (लम्बाई 23.70 किमी0) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 05 करोड़ 50 लाख, सोनाली-नौतनवां-गोरखपुर-देवरिया-बलिया मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-1) के चैनेज 98.975 से चैनेज 125.00 तक मार्ग का 04 लेन हेतु चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 26.025 किमी0) हेतु रू0 07 करोड़ 54 लाख 75 हजार तथा हमीरपुर में बिलरायॉ-परवाडी मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-21) के चैनेज 398.00 से 427.00 (चिकासी से राठ) तक 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 28.30 किमी0) हेतु रू0 06 करोड़ 03 लाख 15 हजार (कुल रू0 23 करोड़ 60 लाख 42 हजार) की धनराशि आवंटित कर दी गयी है।

जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग वित्त विभाग द्वारा निर्गत आदेशों/ज्ञापों में उल्लिखित शर्तों के अनुसार बजट मैनुअल एवं वित्तीय हस्त-पुस्तिका के नियमों, स्थाई आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाय। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनाराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र/कार्यों के संपरिक्षित लेखा निर्धारित समयावधि में कार्यालय महालेखाकार, उ0प्र0, प्रयागराज एवं शासन को उपलब्ध करा दिया जाय।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor