बुंदेलखण्ड में प्राकृतिक खेती के लिए रु0 2.56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

उत्तर प्रदेश,

बुंदेलखण्ड में प्राकृतिक खेती के लिए रु0 2.56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति,

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 बुन्देलखण्ड के सभी विकास खण्डों में प्राकृतिक खेती की योजना मद में सब्सिडी के लिए प्राविधानित धनराशि रू0 4.30 करोड़ के सापेक्ष रु0 2.56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु कृषि विश्वविद्यालय, बांदा में विश्वविद्यालय परिसर में आंतरिक रोड के निर्माण हेतु रू० पांच करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु कृषि विश्वविद्यालयों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय फैजाबाद के अर्न्तगत धान पर अनुसंधान हेतु सहायता अनुदान सामान्य (गैर वेतन) के मद में प्राविधानित धनराशि रू0 1.00 करोड़ के सापेक्ष तृतीय किश्त के रूप में धनराशि रू0 25 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor