बुलन्दशहर एवं गोण्डा में सड़क निर्माण से सम्बंधित कार्यों हेतु 229.23 लाख रूपये मंजूर

उत्तर प्रदेश,

बुलन्दशहर एवं गोण्डा में सड़क निर्माण से सम्बंधित कार्यों हेतु 229.23 लाख रूपये मंजूर,

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद बुलन्दशहर एवं गोण्डा में सड़क निर्माण से सम्बंधित कार्यों हेतु 229.23 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि सम्बंधित जनपदों के डीएम को उपलब्ध करा दी गयी है।

नियोजन विभाग ने इस सम्बंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद बुलंदशहर में सड़क निर्माण से सम्बंधित एक कार्य हेतु 16.14 लाख रूपये तथा जनपद गोण्डा में सड़क निर्माण से सम्बंधित एक कार्य हेतु 213.09 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor