कौशाम्बी के किसान की बेटी ने भोपाल में 3 हजार मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम किया रोशन

कौशाम्बी,

कौशाम्बी के किसान की बेटी ने भोपाल में 3 हजार मित्र दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम किया रोशन,

यूपी के कौशांबी में एक किसान की बेटी ने अपने परिजनों एवं जनपदवासियों का सर फक्र से ऊंचा कर दिया है। दरअसल बचपन से ही पढ़ने लिखने में होनहार बरई बंधवा गांव के चुन्नी लाल सरोज की सबसे छोटी बेटी सुनीता का रुझान खेलकूद की तरफ भी रहा है। उसकी रुचि को देखते हुए किसान पिता ने वर्ष 2018 में बेटी को लखनऊ के नारी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में दाखिला दिला दिया। इसके अलावा लखनऊ के ही बाबू केडी सिंह स्टेडियम में एथलेटिक्स की तैयारी के लिए भी दाखिला मिल गया। सुनीता स्टेडियम के गेस्ट हाउस में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की तैयारी में जुट गई।

बुलंदशहर में कोच पुष्पेंद्र लोधी की देखरेख में एथलेटिक्स की ट्रेनिंग भी लिया। नेशनल स्तर की यूथ एशियन गेम में उसका चयन हो गया। हाल ही में यानि 17 सितंबर को वह प्रदेश की तरफ से मध्यप्रदेश के भोपाल में एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई। खेल में हिस्सा लेने के लिए देश के कई प्रांतों के खिलाड़ी शामिल हुए थे।

उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा समेत अन्य प्रदेश के खिलाड़ियों को 10 मिनट 6 सेकंड में 3000 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। लेकिन सुनीता ने महज 10 मिनट 4 सेकंड में ही 3000 मीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। गोल्ड मेडल जीतकर आज सुनीता अपने गृह जनपद वापस आई। परिजनों के अलावा ग्रामीणों ने उसका भव्य स्वागत किया। सुनीता देश की तरफ से यूथ एशियन गेम में कुवैत खेलने के लिए जाएगी, लेकिन इससे पहले वह बेंगलुरु में जाकर प्रशिक्षण भी लेगी।

सुनीता ने बताया कि वह लखनऊ के नारी शिक्षा निकेतन में इंटरमीडिएट की छात्रा है। उसने प्राथमिक शिक्षा पड़ोसी गांव के एक निजी विद्यालय से पूरी की थी। पड़ोसी गांव की ही शोभा यादव नाम की अपनी सहपाठी के साथ मिलकर एथलेटिक्स की तैयारी में जुट गई थी। उसे बचपन से ही दौड़ने की रूचि थी। आज उसकी मेहनत कामयाब होती नजर आ रही है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor