कौशाम्बी,
अखिल भारतीय पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कौशाम्बी की महिला सिपाही ने जीता गोल्ड मेडल,एसपी ने किया सम्मानित,
अखिल भारतीय पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2024 का आयोजन महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 26.02.2024 से 02.03.2024 तक किया गया, जिसमे कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना पर तैनात महिला सिपाही रानी सिंह ने अपने खेल टेबल टेनिस महिला वर्ग में गोल्ड मेडल तथा ओपन मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव व एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने थाना मंझनपुर में महिला आरक्षी रानी सिंह को जीते गये मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीओ मंझनपुर व प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर मौजूद रहें।








