वर्ल्ड नोमार्ट चैंपियनशिप कजाकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे कौशाम्बी के राम किशन पहलवान

कौशाम्बी,

वर्ल्ड नोमार्ट चैंपियनशिप कजाकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे कौशाम्बी के राम किशन पहलवान,

यूपी के कौशाम्बी जिले सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में कुश्ती में अपना जौहर दिखा चुके पहलवान राम किशन उर्फ अर्जुन तिवारी कजाकिस्तान में दुनिया के पहलवानों के साथ जोर आजमाइश करेगे। उनका चयन विदेश की धरती पर होने वाले वर्ल्ड नोमार्ट चैंपियनशिप में हुआ है। राम किशन को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित कुश्ती प्रेमियों ने विजय आशीष के साथ विदा किया है।

सिराथू तहसील के सुजातपुर बम्हरौली गांव के रहने वाले राम किशन उर्फ अर्जुन तिवारी पुत्र राम नारायण युवा अवस्था के आने के बाद से पहलवानी का शौक रखते है। कुश्ती में रामकिशन ने 6 बार स्टेट चैंपियन, 7 बार मंडल केशरी एवम 2 बार नेशनल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर चुके है।

राम किशन पहलवान विश्व में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता वर्ल्ड नोमार्ट चैंपियनशिप में चुने गए है। उनका चयन 100 प्लस कटेगरी में हुआ है। वह बृहस्पतिवार को कजाकिस्तान के अस्थाना शहर के लिए रवाना हो चुके है। पहलवान राम किशन के अतिरिक्त 57 किलो में अमन शेरावत, 65 किलो में अंकित राठी, 74 किलो में अनुज, 85 किलो में दीपक सहित 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। देश से बाहर हो रहे हैं इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए कोच सहित 13 सदस्य टीम कजाकिस्तान पहुंचेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर ने बताया कि कुश्ती के चैंपियन राम किशन को शुभकामनाओं सहित माल्यार्पण कर विदा किया गया है। राम किशन से कौशाम्बी जिला ही नही देश के लोगो को भी मैडल की उम्मीद जगी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor