कौशाम्बी,
कौशाम्बी जिले की उड़न परी सुनीता सरोज फिर भरेगी उड़ान,हांगकांग की सर जमीन पर आयोजित प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग,
यूपी के कौशाम्बी जिले की उड़ान परीनी नाम से मशहूर खिलाड़ी सुनीता सरोज फिर एक नया रिकार्ड बनाने के लिए हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
कौशाम्बी ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉक्टर अरुण केसरवानी ने बताया की यह बताते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है कौशाम्बी क़े बरई बंधवा गांव की बेटी सुनीता एम ने एक बार फिर कौशाम्बी का नाम पूरे भारत मे मशहूर कियाभाई, अपनी मेहनत,लगन और हौसलों से लबरेज कठिन परिश्रम क़े दम पर भोपाल साईं हॉस्टल मे रह कर लगातार कड़ी परिश्रम और कोच क़े सलाह अनुसार ट्रेनिंग कर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के कठिन चयनित प्रक्रिया मे कामयाब हुई है।
सुनीता को इंडियन एथलीट टीम जो की 17वीं एशियाई क्रॉस कंट्री रेस 6000 मीटर क़े लिये जो कि हांगकांग में आयोजित होगी,इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का फिर से मौका दिया है, एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की 19 सदस्यीय टीम में सुनीता का नाम आने के बाद पूरे जिले में खेल प्रेमियों के अंदर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
भोपाल कोच प्रतिभा सहित मनोज कुमार कोच, सुरेंद्र कुमार के अनुसार सुनीता में वह पूरी हिंदुस्तान को देखते हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि सुनीता देश के लिए मेडल लेकर ही वापस आएगी, पूरे कौशाम्बी जिले के खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि जैसे नवरात्र के इस पावन पर्व पर कौशाम्बी की बेटी सुनीता सरोज ने जिले का सर गर्व से ऊंचा किया है, इस तरह दीपावली के पहले आने वाले 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक होने वाले हांगकांग के इस चैंपियनशिप में वह हिंदुस्तान का परचम लहरा कर जिले के नाम और एक पदक करेगी।
स्पोर्ट स्टेडियम कौशाम्बी में जैसे ही यह खबर खेलो इंडिया कोच संदीप कुमार को मिली उन्होंने सभी बच्चों को बुलाकर यह खुशखबरी बताई,क्योंकि सुनीता सरोज अब कौशाम्बी जिले की ही नहीं पूरे देश के लिए एक मिसाल बनकर उभर कर आई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी खिलाओ के नारा को जिले सहित पूरे उत्तर प्रदेश में लागू करवाया है । ओलंपिक संघ सहित कौशाम्बी स्थित सभी खेल संघ इस खुशी से पूरी तरह झूम उठे हैं।
रामलीला कमेटी करारी के पदाधिकारी संजय जायसवाल ने कहा कि सुनीता सरोज के हिंदुस्तान वापस आने पर रामलीला कमेटी उनका पूरी तरीके से स्वागत और सत्कार करेगी, कौशाम्बी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रशीद रिजवी ने कहा की सुनीता सरोज ने जिले की लड़कियों के अंदर क्रिकेट खेलने का जज्बा भी पैदा किया है, ओलंपिक संघ कौशांबी सचिव संतोष सिंह ने बताया कि सुनीता को इस पायदान में खेलते हुए देखकर खो -खो संघ में भी लड़कियों कोई ताकत मिलती है।
अभी हाल ही में कजाकिस्तान में कुश्ती में भारत का परचम लहरा कर आए रामकृष्ण तिवारी पहलवान ने कहा कि हमारी बहन सुनीता सरोज भारत का प्रथम लहरा कर आएगी, सुनीता सरोज के चयन होने की खुशी में के पी एल ग्रुप का स्पोर्ट ऑर्गेनाइजेशन सुनीता सरोज के वापस आने पर ऐतिहासिक स्वागत समारोह की तैयारी में है।