कौशाम्बी पुलिस ऑफिस और सिराथू CO आफिस को मिला ISO.9001-:2015 प्रमाणपत्र

कौशाम्बी,

कौशाम्बी पुलिस ऑफिस और सिराथू CO आफिस को मिला ISO.9001-:2015 प्रमाणपत्र,

यूपी के कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक कार्यालय व सिराथू सीओ कार्यालय को क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ISO-9001:2015 प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व और टीम की कड़ी मेहनत के बाद प्राप्त हुआ है। ISO सर्टिफिकेट गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिलने से पुलिस विभाग की खुशी दोगुनी हो गयी।

बताया जा रहा है कि कौशाम्बी जनपद का पुलिस कार्यालय प्रदेश का तीसरा ISO सर्टिफिकेट प्राप्त पुलिस अधीक्षक कार्यलय बन गया है। इसके लिए लगातार कई माह तक एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की है। तब जा कर कही यह स्थान हासिल हुआ है। कौशाम्बी पुलिस को मिली इस बड़ी उपलब्धि के लिए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को बधाई मिलने का तांता लगा हुआ है।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ISO सर्टिफिकेट मिलना कौशाम्बी पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। ISO सर्टिफिकेट से ही संस्थान की गुणवत्ता की पहचान होती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रमाणपत्र मिलने के बाद पुलिस पर लोगो को और बेहतर सेवा देने की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है।

ISO प्रमाणपत्र का मतलब पुलिस कार्यालय से जुड़े कोई भी काम जल्द से जल्द संभव हो पा रहा है। फीडबैक सिस्टम लागू कर समाधान की गुणवत्ता में सुधार किया गई है।सिटीजन चार्टर और पुलिस चार्टर का प्रभावी तरीके से लागू किया गया। महिला सुरक्षा और नागरिक सेवाओ में त्वरित कार्यवाही के लिए विशेष प्रकोष्ठ बनाए गए। कार्यलय को स्वच्छ और सौंदर्यीकरण कराया गया। अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव और डिजिटलीकरण। राजकीय सम्पत्ति का नम्बरीकरण। ई-ऑफिस प्रणाली का क्रियान्वयन, महिला कर्मियों के लिए शिशुपालन गृह आदि।

ISO प्रमाणपत्र किसी भी विभाग की शुद्धता और गुणवत्ता का प्रतीक माना जाता है। प्रमाणपत्र देने के लिए संगठन द्वारा मानक तय है। जिसमे पर्याप्त रिकॉर्ड रखने होते है। आवश्यकता अनुसार उपयुक्त और सुधारात्मक कार्यवाही के साथ दोषों के लिए जांच करना। गुणवत्ता प्रणाली की समीक्षा करना और निरंतर सुधार की सुविधाएं शामिल है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor