ग्राम पंचायत बसुहार में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने 24 लाख 61 हजार रुपए की लागत से बन रहे अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

कौशाम्बी,

ग्राम पंचायत बसुहार में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने 24 लाख 61 हजार रुपए की लागत से बन रहे अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास,

यूपी के कौशाम्बी जिले में विधानसभा चायल ब्लॉक नेवादा के ग्रामपंचायत बसुहार में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन कर ग्रामपंचायत को सौगात दी है।

इस आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी,इनमें शवों के दाह संस्कार के लिए दो शेड, चबूतरा,शांति स्थल,शव स्नान गृह, बाथरूम और शौचालय शामिल है ,साथ ही पानी की व्यवस्था के लिए टंकी और लोगों के बैठने के लिए बेंच भी बनाई जाएगी ।भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस स्थल को साफ सुथरा बनाए रखने हेतु उपस्थित लोगों से अपील भी की।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भोलेशंकर कुशवाहा,बृजेंद्र नारायण मिश्र,तीर्थ राज सिंह,दुर्गेश नंदन मिश्र,विकास गुप्ता,महेंद्र त्रिपाठी,संगम लाल मिश्रा,मनोज कुमार मिश्रा,नीरज कुमार मिश्रा,सुख नारायण त्रिपाठी, शिव बहादुर सिंह,मोतीलाल त्रिपाठी, पवन कुमार मिश्रा,धर्मराज सिंह, हिमांशु सिंह,कुल्लू सिंह,आदि कार्यकर्ता,ग्रामवासी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor