कौशाम्बी,
सुविधाओं से लैस हुआ कोखराज थाना,नवनिर्मित विजिटर रूम का एसपी ने किया उद्घाटन,प्रोजेक्टर से होगा मिशन शक्ति कार्यक्रम का संचालन,
यूपी के कौशाम्बी जिले का नेशनल हाइवे पर स्थित कोखराज थाना सुविधाओं से लैस किया गया है,थाना परिसर में नवनिर्मित विजिटर रूम के शिलापट का एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अनावरण कर उद्घाटन किया। विजिटर रूम के माध्यम से मिशन शक्ति कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्टर पर किया जा सकेगा, तत्पश्चात एसपी ने बॉलीबॉल ग्राउंड का निरीक्षण कर नेट और बॉलीबॉल प्रदान किये।जिससे पुलिसकर्मी खेल से अपने शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रख सके।
इस दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, बन्दी गृह, अपराध रजिस्टर, अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया तथा मेस को चेक किया, साथ ही बैरकों और थाना परिसर के अन्य भवनों का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया।
क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
एसपी ने शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल के साथ थाना कोखराज क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गो, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गयी तथा आम जनमानस एवं दुकानदारों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान सीओ सिराथू, सीओ कौशाम्बी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।