01 जुलाई से 30 सितम्बर तक अभियान चलाकर का मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों व उच्च न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का होगा निस्तारण

कौशाम्बी,

01 जुलाई से 30 सितम्बर तक अभियान चलाकर का मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों व उच्च न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का होगा निस्तारण,

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा मीडिएशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के तत्वाधान में सम्पूर्ण राष्ट्र में 01 जुलाई 2025 से 30,सितम्बर 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है।

यह जानकारी प्रभारी सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णिमा प्रांजल ने देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों एवं उच्च न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जाएगा।लोग अधिक से अधिक संख्या में आए और मुकदमों का निस्तारण कराए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor