कौशाम्बी पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्राप्त की उल्लेखनीय उपलब्धि,75 जनपदों में मिली 6वीं रैंक

कौशाम्बी,

कौशाम्बी पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्राप्त की उल्लेखनीय उपलब्धि,75 जनपदों में मिली 6वीं रैंक,

उत्तर प्रदेश मुख्यालय से जारी सितंबर माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद कौशाम्बी पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के 75 जनपदों में 6वीं रैंक प्राप्त की है।

कौशाम्बी पुलिस की यह उपलब्धि एसपी राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व एवं समस्त पुलिस बल के परिश्रम, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

सीएम डैशबोर्ड में विभिन्न पैरामीटर्स

अपराध नियंत्रण, अभियोगों के निस्तारण, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, मिशन शक्ति एवं अन्य प्राथमिकताओं में जनपद कौशाम्बी पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

इस उपलब्धि पर एसपी ने टीम कौशाम्बी पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करते रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor