कौशाम्बी: नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्डो का निरीक्षण कर जानी लोगो की समस्याएं,समस्याओं में जल्द निस्तारण के दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने नगर पालिका के वार्ड संख्या 20 चन्द्रशेखर आजाद नगर एवं वार्ड संख्या 16 चन्द्रगुप्त मौर्य नगर तथा वार्ड संख्या 17 गौतम बुद्ध नगर में पहुँचकर वार्डवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
अध्यक्ष ने वार्डो में रोड, नाली, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया। नागरिकों द्वारा अवगत कराई गई रोड व नाली की समस्याओं का स्थल पर ही नाप-जोख कराई गई है तथा आश्वस्त किया कि शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि नगर पालिका के सभी वार्डों का निरीक्षण कर जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
इस मौके पर अवर अभियंता ओमकार पटेल , लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता, सभासद राजू पाल, अभय राज, मानसिंह लोधी एवं वार्ड के लोग मौजूद रहे।








