कौशाम्बी की कोमल मौर्या ने छठे उ.प्र. स्टेट ओपेन वाॅक रेस चैम्पियनशिप में प्राप्त किया प्रथम स्थान,चंडीगढ़ में होने वाली नेशनल वाॅक रेस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग

कौशाम्बी: कौशाम्बी की कोमल मौर्या ने छठे उ.प्र. स्टेट ओपेन वाॅक रेस चैम्पियनशिप में प्राप्त किया प्रथम स्थान,चंडीगढ़ में होने वाली नेशनल वाॅक रेस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग,

यूपी के कौशाम्बी जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम की खिलाड़ी कोमल मौर्या पिता का नाम स्व. दुखीलाल मौर्या पता-भड़ेसर मझंनपुर ने 08 फरवरी,2026 तक पीलीभीत में छठे उ.प्र. स्टेट ओपेन वाॅक रेस चैम्पियनशिप में प्रतिभाग किया।कोमल मौर्या ने छठे उ.प्र. स्टेट ओपेन वाॅक रेस चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेशनल वाॅक रेस चैम्पियनशिप,चंडीगढ़ में 21 से 22 फरवरी,2026 में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

कोमल मौर्या, खेलो इडिंया एथलेटिक्स सेंटर,कौशाम्बी की खिलाड़ी है। कोच संदीप कुमार खेलों इण्डिया सेन्टर (एथलेटिक्स) अजय प्रताप साहू उप क्रीड़ाधिकारी व सभी स्टाप की तरफ से शुभकामना दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor