RKBK पेट्रोल पंप गुलामीपुर में CNG सेवा शुरू,वरिष्ठ पत्रकार ने फीता काटकर किया शुभारंभ

कौशाम्बी: RKBK पेट्रोल पंप गुलामीपुर में CNG सेवा शुरू,वरिष्ठ पत्रकार ने फीता काटकर किया शुभारंभ,

यूपी के कौशाम्बी जिले के गुलामीपुर गनपा स्थित RKBK प्राइवेट लिमिटेड पेट्रोल पंप से सोमवार से CNG की सेवा भी शुरू हो गई है। अब यहां से वाहन चालक पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ CNG की सुविधा भी ले सकेंगे।एक कार्यक्रम आयोजित कर CNG सेवा का शुभारंभ किया गया।

पेट्रोल पंप पर CNG सेवा का शुभारंभ जिले के मान्यताप्राप्त वरिष्ठ पत्रकार सुनील पांडेय ने फीता काटकर किया।शुभारंभ के पश्चात वरिष्ठ पत्रकार सुनील पाण्डेय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वाहन चालकों को CNG के लिए अब अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा उन्हें यह सुविधा अब एक ही पंप पर उपलब्ध हो गई है।

इस अवसर पर इंडियन आयल के बिक्री अधिकारी अजय कुमार, पेट्रोल पंप के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुमित शुक्ला, अजीत कुमार, चंदन पाल रतिराम जी विशेष रूप से उपस्थित रहे शुभारंभ के बाद वरिष्ठ पत्रकार सुनील पाण्डेय ने खुशी जताते हुए कहा कि वाहन मालिकों को सीएनजी भराने के लिए अब क्षेत्र वासियों को अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor