राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 28 स्वर्ण,18 रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर यूपी में प्रथम स्थान पर कौशाम्बी की ताइक्वांडो टीम

कौशाम्बी,

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 28 स्वर्ण,18 रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर यूपी में प्रथम स्थान पर कौशाम्बी की ताइक्वांडो टीम,

यूपी के बरेली जनपद के स्केयर्ड हार्ट पब्लिक स्कूल में हुए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कौशांबी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने 28 स्वर्ण, 18 रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 14 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीते।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव कामेश शर्मा ने उपाध्यक्ष और टीम कोच अनुराग सिंह, टीम मैनेजर नकुल तिवारी को बधाई दी। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आस्था पांडे, अंकिता यादव, शालिनी सिंह, हनी सिंह, अनुकृति, लवी, सत्यम सोनी, सनी, विराट यादव, सत्यम यादव, अप्रूव पांडे, शिवम यादव, अद्विक, अध्याय रहे। वहीं रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में देवेंद्र, अभिषेक मिश्रा, आदित्य, श्लोक और गर्व केसरवानी रहे।

कौशल, रितिका त्रिपाठी, राधे कृष्णा, लकी यादव ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उत्थान संस्था सचिव डा. केके तिवारी, डायरेक्टर अभिषेक त्रिपाठी, प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल और दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उपहार देकर सम्मानित किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor