त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत हाथरस तथा महाराजगंज हेतू रूपये हुए मंजूर

उत्तर प्रदेश,

त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत हाथरस तथा महाराजगंज हेतू रूपये हुए मंजूर,

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

उ0प्र0 सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद हाथरस में सड़क निर्माण से सम्बन्धित कार्य हेतु 102.77 लाख रूपये तथा जनपद महाराजगंज में सड़क निर्माण से सम्बन्धित 02 कार्यों हेतु 76.96 लाख रूपये मंजूर किये हैं।

इस सम्बन्ध में नियोजन विभाग ने आवश्यक आदेश जारी कर दिये है। जारी आदेश में निर्देश दिये गये हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग उसी प्रयोजन के लिये किया जायेगा जिसके निमित्त स्वीकृत की गयी है तथा किसी अन्य प्रयोजन के लिए नहीं किया जायेगा एवं व्यय स्वीकृत धनराशि तक सीमित रखा जायेगा। कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इस हेतु राज्य सरकार, केन्द्र सरकार अथवा किसी अन्य स्त्रोत से धनराशि स्वीकृत नहीं हुयी है और न ही यह कार्य किसी अन्य परियोजना/योजना के अंतर्गत अनुमोदित कार्य योजना में सम्मिलित है। समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियों एवं पर्यावरणीय क्लियरेन्स नियमानुसार सक्षम स्तर से प्राप्त करके निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।

साथ ही कार्यों के निर्माण, लागत आगणन में प्रस्तावित विशिष्टियों एवं कार्य प्राविधानों के अनुसार किया जायेगा। कार्य निर्धारित समय-सीमा अवधि में ही पूर्ण किया जाये तथा भविष्य में प्रायोजन का कोई पुनरीक्षण स्वीकार नहीं होगा। कार्यों के लागत आगणन में किसी भी प्रकार का कोई भी परिवर्तन जैसे नये कार्य बढ़ाना, कार्यों के आकार एवं मार्ग की लम्बाई में वृद्धि एवं अन्य उच्च विशिष्टयां इस्तेमाल करना इत्यादि सक्षम स्तर का पूर्व अनुमोदन प्राप्त किये बिना नहीं किया जायेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor