कौशाम्बी में नगर पालिका अध्यक्ष ने गरीबो को ठंड से राहत देने के लिए बांटे कंबल,कंबल पाकर खिले लोगो के चेहरे

कौशाम्बी,

नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष ने गरीबो को ठंड से राहत देने के लिए बांटे कंबल,कंबल पाकर खिले लोगो के चेहरे,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शीट लहर और घना कोहरा छाया होने की वजह से हाड़ कपाऊ ठंड से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड से बचने के लिए गरीबो बृद्धो व दिव्यांगों आदि की मदद करने के लिए नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष पूरी तन मन और धन से लगे हुए है।

नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी एक सप्ताह से लगातार घूम-घूम कर सभी वार्डो में पहुच रहे है, और जरूरत मंद महिलाओ पुरूषों आदि को कम्बल वितरण कर रहे है। कम्बल वितरण करने के साथ-साथ वह महिलाओ व पुरूषों से हाल चाल भी ले रहे है, और उनको यह भी सलाह दे रहे है, कि अगर जरूरी काम हो तभी घरों से बाहर निकले, नहीं तो घरों में आग जला कर गर्म कपडो का प्रयोग करे, जिससे ठंड से बच सके। नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा कम्बल पाकर लोग खुशी जाहिर किए, और नगर पालिका अध्यक्ष की जम कर सराहना कर रहे है।

नगर पालिका मंझनपुर में 25 वार्ड है,सभी वार्डो के गरीब वृद्ध दिव्यांग महिलाओ व पुरूषों को इस शीत लहरी व कडाके की पड़ रही ठंड से बचाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी जीतोड़ मेहनत कर रहे है। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका के सभी कस्बा व चौराहा तिराहा गांवों आदि में अलाव जलाये जाने की व्यवस्था की है। नगर पालिका के 25 वार्डो में लगभग चार सौं स्थानों में अलाव जलाये जाने की व्यवस्था की है। इन सभी अलावाओं में प्रतिदिन लकडी भी पहुचाने का काम किया जा रहा है। दिन रात अलाव जल रहे है, इन अलाओ में आग तापते लोग दिखाई दे रहे है।

नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी ने नगर पालिका के 25 वर्डो में लगभग 15 हजार कम्बल का वितरण किया है।  लोगों का कहना है, कि नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी जिस प्रकार से इस वर्ष लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव व कम्बल वितरण करने का काम किए है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। पहला ऐसा नगर पालिका अध्यक्ष है, जो हर गरीबो के साथ है। इससे बीरेन्द्र फौजी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के भी लोग सराहना कर रहे है।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय तिवारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष बिमलेश शुक्ल, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष सतीश नामदेव, गुड्डू भाई, सभासद् अंशुल केशरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष मीडिया प्रभारी राहुल, बूथ अध्यक्ष प्रमोद कुमार, राकेश कुमार शिव प्रसाद, बुधराम आदि लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor