समर्थ किसान पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी ने वृद्धाश्रम में ठंड से बचाने को वृद्धजनों को कम्बल किया वितरित

कौशाम्बी,

समर्थ किसान पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी ने वृद्धाश्रम में ठंड से बचाने को वृद्धजनों को कम्बल किया वितरित,

यूपी के कौशाम्बी में समर्थ किसान पार्टी के अध्यक्ष अजय सोनी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को ओसा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को कम्बल वितरित किया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक आलोक रॉय भी मौजूद थे।

शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ ओसा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वृद्धजनों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए कम्बल वितरित किया, कम्बल पाकर वृद्धजन गदगद हुए और प्रसन्नता जाहिर की।

इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा से आत्मिक सुख प्राप्त होता है,कहा कि मानव सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है, ऐसे ठंड के समय बुजुर्ग जनों को कम्बल देने से अपने को सुखद अनुभूति होती है।

इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक आलोक रॉय, पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज सोनी, राम बालक वर्मा, अमन गुप्ता, उमेश सोनी, सुरजीत वर्मा, वसीम अहमद, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor