राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवम जलीय जीव संरक्षण अभियान के तहत गंगा नदी में छोड़ी गईं 10 हजार मछलियां

कौशाम्बी,

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवम जलीय जीव संरक्षण अभियान के तहत गंगा नदी में छोड़ी गईं 10 हजार मछलियां,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गंगा नदी में विलुप्त हो रहे मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण एवम् संवर्धन को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी), प्रयागराज के द्वारा पवित्र पावन गंगा नदी कड़ाधाम में दस हजार भारतीय प्रमुख कार्प – कतला रोहू मृगल मछलियों के बीज को रैंचिंग कार्यक्रम के तहत छोड़ा गया।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एन एम सी जी) के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के केन्द्राध्यक्ष डा० डी एन झा ने घाट पे उपस्थित लोगों को नमामि गंगे परियोजना के बारे में जानकारी दी,जिसके अन्तर्गत गंगा नदी और इसकी सहायक नदियों में कम हो रहे महत्वपूर्ण मत्स्य प्रजातियों के बीज का रैंचिंग होना रखा है साथ ही लोगो को गंगा के जैव विविधता अैार स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश शर्मा संयोजक गंगा विचार मंच, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने भाग लिया और गंगा के महत्व को बताया, विशिष्ट अतिथि गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष विनय पांडेय रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor