कौशाम्बी,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में स्टेट बैंक की तरफ से आगंतुकों के लिए लगाया गया आरओ वाटर कूलर,
यूपी के कौशाम्बी में जनपद न्यायालय परिसर में स्थाई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में आगंतुको, वादी प्रतिवादी के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से आरओ और वाटर कूलर लगाया गया।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर एवं अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने फीता काट कर आर ओ वाटर कूलर का शुभारम्भ किया।इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक अंकित शिरीन एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।








