कौशाम्बी,
अग्निकांड में घर गृहस्थी का सारा समान जला,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी ने पीड़ित से मिल कर की आर्थिक सहायता,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर विधान सभा के विदाव गांव में एक मकान में विघुत घर्षण से आग लग गई। जिसमें मकान में रखा हजारों रूपया का सामान जल कर खाक हो गया। इसकी जानकारी होते ही नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी पीडित के घर पहुचे, और हाल चाल जाना, इस दौरान उन्होने नगद राशि देकर सहायता किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वह जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी बात करेगे, जिससे उनको सरकार की ओर से जो भी सहायता मिलती हो, वह मिल जायेगी।
मंझनपुर विधानसभा के बिदांव गांव के घनश्याम पासी के मकान में रात में विघुत घर्षण से आग लग गई। इस आग में एक बाइक व दो भैस सहित हजारों रूपया का गृहस्ती का सामान जल कर खाक हो गया है, इसकी जानकारी नगर पालिका परिषद मंझनपुर बीरेन्द्र फौजी को हुई तो वह पीडित के घर पहुच गये, उन्होने पीडित से घटना के बारे में पूरी जानकारी लिया। इस दौरान पीडित परिवार को सांत्वना देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि तहसील प्रशासन और जिला प्रशासन से वार्ता कर जो भी सहयोग हो सकेगा, वह सहयोग करायेगे।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने पीडित परिवार को राशन व कम्बल तथा नगद धनराशि देकर सहयोग किया। नगर पालिका अध्यक्ष के इस सहयोग की वहा पर मौजूद लोगों ने सराहना किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य, विजय तिवारी ,सभासद अंशुल केसरवानी ज्ञानेंद्र तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।