कौशाम्बी,
डीएम मधुसूदन हुल्गी एवं उनके माता-पिता ने दिव्यांग छात्रा को प्रदान की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल,खुशी से खिल उठा दिव्यांग का चेहरा,
यूपी के कौशाम्बी डीएम मधुसूदन हुल्गी एवं उनकी माता लक्ष्मी हुल्गी तथा पिता नअग्रज हुल्गी द्वारा दिव्यांग छात्रा आंचल श्रीवास्तव पुत्री मनोज कुमार निवासिनी ग्राम-टेवां तहसील मंझनपुर को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गयी। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग छात्रा बहुत प्रसन्न हुई। इसके साथ ही दिव्यांग पेंशन की भी स्वीकृति करायी गयी।
बताया गया कि 14 फरवरी को जनता दर्शन सुनवाई के दौरान दिव्यांग छात्रा द्वारा बताया गया था कि वह महामाया राजकीय विद्यालय, ओसा कौशाम्बी में B.Sc. प्रथम वर्ष की अध्ययनरत छात्रा है। 90 प्रतिशत दिव्यांगता होने के कारण उन्हें विद्यालय आने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके दृष्टिगत् डीएम मधुसूदन हुल्गी द्वारा तत्काल विकास वर्मा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिव्यांग छात्रा को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया, जिस क्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी गयी।








