यमुना नदी में किशोर के डूबने से हुई मृत्यु पर प्रशासन ने परिजन को दिया चार लाख का मुआवजा,रकम आनलाइन की गई ट्रांसफर

कौशाम्बी,

यमुना नदी में किशोर के डूबने से हुई मृत्यु पर प्रशासन ने परिजन को दिया चार लाख का मुआवजा,रकम आनलाइन की गई ट्रांसफर,

यूपी के कौशाम्बी जिले में तहसील मंझनपुर के ग्राम-छेकवा उपरहार में 23/04/2025 को यमुना नदी में किशोर मिथलेश कुमार पुत्र श्रीनाथ उम्र 20 वर्ष के डूबने से मृत्यु हो गयी थी। हादसे की खबर मिलते ही एसडीएम मंझनपुर अजेन्द्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल आलोक कुमार सिंह को मौके पर भेजा। लेखपाल ने पूरे मामले की रेपोर्ट दी।

इसके बाद एसडीएम ने तहसीलदार को पीडित परिजन को मुआवजा देने की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया। एसडीएम व तहसीलदार ने जाँच रिर्पोट मिलने के बाद परिजन को रू0-04 लाख का मुआवजा दिया है। रू0-04 लाख मुआवजे की रकम परिजन के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor